समाधान आनलाइन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के आवेदकों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं विभाग प्रमुखों से ली जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 12 जिलों के आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण के संबंध में संबंधित कलेक्टर्स एवं विभाग प्रमुख से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को समय पर मिले। छात्रवृत्ति का भुगतान छात्रों को उसी वर्ष हो जाना चाहिए जिस वर्ष वह जिस परीक्षा में शामिल हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि त्यौहार के समय धार्मिक स्थलों में सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। राहत राशि का संवेदनशीलता के साथ संबंधितों को वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।
समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के एनआईसी में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, अपर कलेक्टर अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।