“नशे से दूरी है जरूरी” बस और ऑटो चालकों के बीच मंडला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान :–

(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)
अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस ने बस और ऑटो चालकों के बीच गहन जागरूकता अभियान चलाया है।
उन्हें नशे से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान, “नशे से दूरी है जरूरी” के संदेश वाले स्टीकर बसों और ऑटो रिक्शा पर लगाए गए, ताकि ये वाहन चलते-फिरते जागरूकता संदेश का माध्यम बन सकें।
साथ ही, पम्पलेट भी वितरित किए गए, जिनमें नशे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और हेल्पलाइन नंबर शामिल थे।
यह प्रयास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सार्वजनिक परिवहन चालक बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आते हैं।
उनकी जागरूकता न केवल उनके स्वयं के जीवन को बेहतर बनाएगी, बल्कि वे यात्रियों और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सहायक होंगे।