एक कर्मचारी-एक पौधा” अभियान के तहत प्रकृति संरक्षण के लिए जिले के कर्मचारियों का अनोखा कार्य,

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,
दिनांक 25.07.2025,
म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ डिंडोरी के तत्वाधान में शुरू हुए अभिनव पहल का दूरगामी असर होगा- सोहन साहू,
डिंडोरी: प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ डिंडोरी ने “एक कर्मचारी-एक पौधा”अभियान की शुरुआत प्रकृति को समर्पित पावन दिवस हरियाली अमावस्या 24जुलाई 2025 से किया गया है जो कि 30अगस्त तक चलेगा।
आपको बता दें म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ डिंडोरी एक राष्ट्रीय संगठन का हिस्सा है जिसके तहत ग्रेड दो के अधिकारी से लेकर तृतीय और चतुर्थ ग्रेड के अधिकारी कर्मचारी आते है यह एक विशाल संगठन है जिसे शासन ने मान्यता दे रखी है।
संघ के जिला संयोजक सोहन साहू ने बताया कि पौधे हमारे जीवन के लिए अनमोल है इसकी कोई कीमत नहीं हो सकती है। पौधे हमें एक ओर प्राण वायु सहित छाया लकड़ी फल फूल सहित तमाम चीजें देती है वहीं दूसरी ओर जीवन की सबसे कीमती चीज़ शांति आनंद देती है,जो निस्वार्थ पौधा लगाता है, उसे पता होता है कि उसे कैसा एहसास होता है, इसलिए सभी कर्मचारी भगिनी और बंधु एक एक पौधा अभियान में जरूर लगाएं।
ग्राम बरगांव में कर्मचारियो और समाज सेवियों के द्वारा फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की गई और सभी से आग्रह किया गया कि सभी अभियान में एक एक पौधा ज़रूर लगाएं,