सीईओ जिला पंचायत ने प्राथमिक और माध्यमिक शाला का किया निरीक्षण

0 205

(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने बिछिया विकासखंड भ्रमण के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ठौड़ा का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यप्रणाली और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के स्तर को परखा और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस
दौरान सीईओ जनपद पंचायत बिछिया सहित संबंधित उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment