प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का मंडला आगमन 26 जुलाई को,

0 259

(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)

प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का शनिवार को मंडला आगमन हो रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई 2025 को प्रातः 9 बजे जबलपुर से ग्राम चरगांव विकासखंड बीजाडांडी के लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे शहीद श्री गिरजेश सिंह उद्दे के स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक पर माल्यार्पण तथा परिजनों का सम्मान करेंगे।

श्री जायसवाल 10ः30 बजे ग्राम चरगांव से मण्डला के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री 11ः15 बजे सर्किट पहुंचेंगे एवं सिद्ध बाबा टेकरी (बड़ी खैरी) में वृक्षारोपण करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल 12ः45 बजे मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।

दोपहर 1ः10 बजे उत्कृष्ट स्कूल में साईकिल वितरण एवं 100-कलाम छात्रावास में बच्चों से भेंट करेंगे। दोपहर 1ः30 बजे सर्किट हाउस आगमन।

दोपहर 2ः30 बजे सभी विभागों की जिला योजना भवन में समीक्षा बैठक लेंगे।

वे शाम 5 बजे उदय चौक में शहीद उदयचंद्र के स्मारक पर माल्यार्पण एवं परिजनों का सम्मान करेंगे,

इसके अलावा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा शाम 7 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment