कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने पौधा वितरण कर नवांकुर सखी कार्यक्रम का किया शुभारंभ :– 

0 316

(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)

म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा विकासखण्ड मंडला जिला मंडला में स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु नवांकुर सखी हरियाली यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में नवांकुर योजना के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत माहिष्मती घाट में महिलाओं को पौधे वितरित कर किया गया।        

          इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि सावन मास में चारों तरफ हरियाली होती है। बारिश होने से मौसम सुहाना होता है और पेड़-पौधों में अलग चमक दिखाई देती है। इस हरे-भरे वातावरण के चलते सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली अमावस्या के मौके पर पितर पूजा और नवग्रह शांति पूजा कराने का भी महत्व है। पूरे श्रावण मास में हम भगवान शिव जी का पूजन और अभिषेक करते हैं। हरियाली के दिन पौधे लगाने का भी विशेष महत्व है। जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा रखते हुए कहा कि म.प्र. जन अभियान परिषद् मंडला जिले के 9 विकासखण्डों में क्रमशः मंडला, नारायणगंज, बीजाडांडी, निवास, मोहगांव, घुघरी, बिछिया, मवई, नैनपुर के प्रत्येक विकासखण्ड के पांचों सेक्टर पर 100-100 नवांकुर सखी को चिन्हित कर नवांकुर संस्थाओं द्वारा 1100 पौधों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य सुश्री शशि पटेल के साथ जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर सखियाँ उपस्थित रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment