भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक सम्पन्न।

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। यह विशेष बैठक आगामी कार्यक्रमों के तैयारी के संदर्भ में थी। बैठक का मुख्य विषय आगामी रविवार को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम रहा। यह विशेष बैठक जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे आयोजित हुई तथा बैठक की अध्यक्षता मन की बात कार्यक्रम की प्रभारी तथा जिलामंत्री पूनम गुप्ता ने की। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह मंचासीन रहे।
जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि बैठक का औपचारिक शुभारंभ पितृ पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ तथा स्वागत उद्बोधन जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने दिया।
मन की बात कार्यक्रम की जिले की प्रभारी पूनम गुप्ता ने कहा कि पिछले कई महीनों से हम सभी मन की बात कार्यक्रम के संचालन मे प्रदेश में प्रथम पायदान पर आ रहे हैं तथा प्रदेश संगठन मे हमारे जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। कार्यक्रम प्रभारी ने कहा कि हमें इस निरंतरता को बनाए रखना है तथा इस कार्यक्रम को और भी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सम्पन्न करना है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात कार्यक्रम मे उन विषयों पर बात करते हैं जो आम व्यक्ति के सीधे सम्बंधित रहता है। समाज के हर एक क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री जी ने उस कार्यक्रम मे जिक्र किया । छोटे छोटे क्षेत्रों से आने वाले समाज के हर तपके के लोगों का प्रधानमंत्री जी उत्साहवर्धन करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की माता बहनों के किये गये अतुलनीय कार्यों का प्रधानमंत्री जी जिक्र करते हैं जिससे आम भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। मन की बात कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री जी की कही गई बातों को आज देश अनुकरण और अनुसरण करता है इसलिए यह कार्यक्रम शत प्रतिशत बूथों पर सम्पन्न हो यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने वक्तव्य मे सर्व प्रथम मन की बात कार्यक्रम के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की बधाई कार्यकर्ताओं को दी। प्रदेश संगठन मे अव्वल स्थान लाना प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम है। आज ये जिले की बैठक है उसके बाद मंडलों की बैठकें हों फिर शक्ति केन्द्रों की बैठकें हों तथा प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम आयोजित हो। मन की बात कार्यक्रम को हम किस प्रकार और भी व्यापक बना सकते हैं इस कार्ययोजना पर हम कार्य करें और प्रत्येक घर में मन की बात का श्रवण हो ऐसा करने का प्रयास करें। प्रत्येक मोर्चा ओर प्रकोष्ठ अपने स्तर पर भी अपने पदाधिकारियों के माध्यम से इस कार्यक्रम मे अपनी पूरी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा मुख्य संगठन के साथ-साथ इस कार्यक्रम में अपनी सक्रियता बढा़यें। ये मन की बात कार्यक्रम हमारे संगठन के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। हमारा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पहुंच कर वहां के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने से हमारी सांगठनिक क्षमता प्रबल होती है तथा हमारा कार्यक्षेत्र विस्तार होता है। इसलिए मन की बात कार्यक्रम को हम एक मिशन के रूप में अपनाएं और जिले की जो छवि प्रदेश संगठन मे है उसको और उत्कृष्ट बनायें।
बैठक का मंचीय संचालन जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया तथा आभार प्रकट जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, प्यारेलाल चतुर्वेदी, सरोज शाह, जिलामंत्री अरविंद तिवारी, ध्रुव सिंह, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, कलावती यादव, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय, सौरभ गुप्ता, संदीप झा, कमलेश शाह, मनोज शाह, अजय द्विवेदी, सुनीता पांडेय, जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, विनोद चौबे, मोतीलाल प्रजापति , कमलेश वैश्य, प्रकोष्ठ संयोजक विनोद द्विवेदी, एडवोकेट प्रदीप शाह, रामाधार गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, सुनील सिंह, पार्षद कमलेश वर्मा , आशीष वैश्य, संजय सिंह, वरिष्ठ नेता अरुण देव पांडेय, मधू झा, राजकुमार विश्वकर्मा समेत जिले भर से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।