द्वितीय सोमवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में सावन महोत्सव शिवभक्तों को समर्पित, भक्ति कार्यक्रम हुआ संपन्न।

0 218

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर।

जमशेदपुर, सिद्धगोड़ा स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर प्रांगण में युवा हिंदू क्रांति संगठन के तत्वावधान में द्वितीय सोमवार सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिरस में सराबोर हो गया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से धर्म जागरण समन्वय, जमशेदपुर महानगर की कार्य प्रमुख अनिशा सिंहा ने उपस्थित होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच दूध व बेलपत्र का वितरण कर शिवसेवा में सहभागिता दी।अनिशा सिंहा के विशेष आमंत्रण पर उनके अनुज श्री शक्ति प्रसाद जी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और श्रद्धालुओं को बेलपत्र, प्रसाद आदि वितरित कर पुण्य लाभ कमाया.. उन्होंने अपनी बहन अनिशा सिंहा जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।

सावन महोत्सव में “युवा हिंदू क्रांति संगठन” के सभी ऊर्जावान सनातनी युवा सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धा पूर्वक भगवान भोलेनाथ का पूजन कर जनसेवा भाव से सभी शिवभक्तों को सामग्री वितरण में सहभागिता दी।

कार्यक्रम में भाजपा सदस्य नमिता उपाध्याय, रविकांत शर्मा, साकेत, अमित, प्रकाश सहित अनेक भोले भक्तों की सहभागिता उल्लेखनीय रही.. सभी ने मिलकर सावन के इस पावन पर्व को भक्ति, सेवा और समर्पण के साथ मनाया..

यह आयोजन सनातन संस्कृति, सेवा भाव और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण रहा, जो भविष्य में भी जनमानस को जोड़ने हेतु प्रेरणा प्रदान करेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment