ककरी परियोजना में जनता मजदूर संघ ने अरविन्द सिंह को बनाया प्रभारी”

बीना / सोनभद्र: ककरी परियोजना में जनता मजदूर संघ को नई दिशा देने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसी क्रम में जनता मजदूर संघ के जोनल सचिव छठू सिंह ने बताया कि ककरी परियोजना में कार्यरत फोरमैन अरविन्द कुमार सिंह को सर्वसम्मति से संघ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस निर्णय से संघ को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति के बाद अरविन्द कुमार सिंह ने जोनल सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “संघ ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। संगठन के हित में हर संभव प्रयास करूंगा।”
संघ के इस कदम से परियोजना क्षेत्र में मजदूर हितों की रक्षा और संगठन की सक्रियता में इजाफा होने की संभावना है।