“संगठनात्मक कार्यकुशलता को देख मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने पटवारी सोहन साहू को बनाया जिला संयोजक”

0 494

“जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट”

“प्रदेश के वर्ग दो अधिकारी से लेकर चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारी की आवाज़ है राज्य कर्मचारी संघ”

डिंडोरी: प्रदेश के सबसे प्रभावशाली कर्मचारी संगठनों में से एक मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ है,जिसे सरकार समय समय पर परामर्श के लिए बुलाती रहती हैं,कारण स्पष्ट है कि यह संघ राष्ट्रीय स्वयं संघ और भारतीय मज़दूर संघ की सहयोगी संगठन है।

संगठनात्मक कार्यकुशलता को देखते हुए राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह ने पत्र जारी कर श्री सोहन साहू को जिले का दायित्व सौंपा है और कर्मचारियों के हित में आवाज़ को सतत उठाने की शक्तियां प्रदान की है।

आपको बता दें राज्य कर्मचारी संघ के पास विजन है मिशन है और मोटो है जिनके तहत समस्त कर्मचारियों के हित में खड़े रहते है।

“संघ की सदस्यता”

प्रदेश के वर्ग 02 के अधिकारी से लेकर वर्ग 03 और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी संघ की वेबसाइट www.mprks.org पर जाकर आसानी से सदस्यता ले सकते है और अपना कार्ड प्राप्त कर सकते है।

श्री सोहन साहू को जिला संयोजक बनाने को लेकर अनेक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्षों, सदस्यों और ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं संदेश देते हुए जिले के कर्मचारियों हित में बेहतर होने का आशीर्वाद प्रदान किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment