मड़ावरा थाने में फंसा ट्रक 24 घंटे बाद निकाला गया, जेसीबी और क्रेन की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

0 516

ललितपुर उत्तर प्रदेश।मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम एक टैक्सी को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक में फिटकरी लदी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ट्रक को थाने लेकर आई।

थाने के अंदर जाते वक्त ट्रक गेट पर ही फंस गया और वहीं अटक गया। इस दौरान ट्रक को निकालने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रक बुधवार शाम से ही थाने में फंसा रहा, जिससे थाने के बाहर लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई।

आख़िरकार गुरुवार देर शाम जेसीबी और एक बड़ी क्रेन मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार थाने के गेट की ऊँचाई और मोड़ की वजह से ट्रक को मोड़ने में दिक्कत हुई, जिसके कारण वह अटक गया। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा बनी रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment