“शासकीय महाविद्यालय मड़वास में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित”

0 315

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय मड़वास में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत त्रैमासिक गतिविधियों के तहत गुरूपूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई तत्पश्चात उपस्थित गुरुजनों का पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक श्री धीरज नामदेव का श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र का समग्र विकास गुरु के मार्गदर्शन में ही सम्भव है। कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में डॉ. पूजा गर्ग ने कहा कि भारतीय गुरु शिष्य परंपरा पीढ़ियों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करती है। डॉ. लक्ष्मीकांत कुशवाहा ने गुरूपूर्णिमा के बारे में अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. आई. पी. प्रजापति ने गुरूपूर्णिमा के महत्व के बारे में बताते हुए सभी शिक्षकों को गुरूपूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा कुमारी काजल तिवारी ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। इसके साथ ही अन्य छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियां दी ।  

गुरूपूर्णिमा के अवसर पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर कुमारी ओमश्री श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर पुष्पेंद्र गुप्ता तृतीय स्थान पर निकिता गुप्ता रही । कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने किया तो आभार प्रदर्शन सहायक नोडल अधिकारी डॉ. आकांक्षा मिश्रा ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से डॉ. संगीता मिश्रा डॉ कमलेश जायसवाल डॉ राजेश पटेल डॉ रामधारी जायसवाल डॉ अनुराग तिवारी डॉ पंकज मिश्रा डॉ सौरभी गुप्ता डॉ. ज्योति मौर्या डॉ निशा सिंह डॉ अमिता खरे डॉ संध्या वर्मा डॉ सुरेंद्र गुप्ता प्रो.प्रवीण कुमार प्रो.बाबा हरिनन्द श्री सुन्दर लाल प्रजापति श्री अनिल केवट सहित महाविद्यालय के छात्र/छात्राए उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment