“जहानाबाद के टेनी बिगहा में पीसीसी रोड का लोकार्पण, माननीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया”

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार,
जहानाबाद i नगर परिषद जहानाबाद के टेनी बिगहा गांव में पीसीसी रोड का लोकार्पण जहानाबाद के माननीय सांसद डॉ,सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की, ईस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव सांसद प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद धर्मपाल सिंह यादव, एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्टी के प्रवक्ता पप्पू यादव, वहीं राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, विनोद यादव, बैकुंठ यादव, समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे, इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ, सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जहानाबाद के नगर परिषद क्षेत्र में बहुत सारे नाली -गली एवं पीसीसी रोड की आवश्यकता है, जहां मौजूदा परिवेश में सरकार की उदासीनता सामने नजर आती है,जिसके कारण आमजन को भारी कठीनाईयो का सामना करना पड़ता है, आज टेनी बिगहा में पीसीसी रोड के बन जाने से आम जनता को आने जाने में काफी सहुलियतें मिलेगी, उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश में जो एनडीए की सरकार है, इस बार उसे जाना तय है, वहीं जब तेजस्वी यादव की सरकार आएगी तो आम आवाम को अधिक सुविधा उपलब्ध होगी, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तेजस्वी यादव की नकल करते नजर आ रहे हैं, जवकी स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि देश में नोट बंदी के बाद वोट बंदी की साज़िश चल रही है और ये ऐसे समय में किया जा रहा है जब बिहार में विधानसभा का चुनाव है, हमारे प्रदेश के भोली भाली जनता को मतदान पूर्नरिक्षन कार्य के नाम पर वोट देने से बंचित करना चाहती है एनडीए की सरकार, जो हमारे संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है, उन्होंने कहा कि एसे नापाक मंसूबों को हम कामयाब नही होने देंगें , जवकी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद धर्मपाल सिंह यादव ने की, वहीं मौके पर नगर अध्यक्ष बैकुंठ यादव सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, जिला परिषद सोनु राधे, इंजिनियर विजय यादव, पवन कुमार,कुलीन दास समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे,