“20 साल से सड़क के इंतज़ार में गांव वाले, अब सोशल मीडिया बना आवाज़ – जनता बोली, हमें सिर्फ सड़क चाहिए”

0 298

हमारा मकसद न राजनीति है, न ही सरकार से विरोध करना। यहां के लोगों ने बीते 20 वर्षों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सिर्फ एक ही मांग की है – “हमारे गांव की सड़क बनवा दीजिए।” लेकिन अफसोस, आज तक इस गांव की जनता को सिर्फ आश्वासन ही मिला, सड़क नहीं।

बीते एक साल से हम खुद सोशल मीडिया और न्यूज़ मीडिया के ज़रिए बार-बार अपनी आवाज़ उठा रहे हैं, लेकिन फिर भी अब तक केवल झूठे वादे ही सुनने को मिले हैं। सड़क की स्वीकृति तक नहीं मिली है।

जब सांसद जी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा – “लीला साहू के यहां कोई घटना हुई हो तो बताओ!” लेकिन यहां तो लगातार कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। गरीब, मजदूर, किसान किसके पास जाएं? जब कोई सुनने वाला हो ही नहीं!

हमने खुद देखा है कि इस गांव की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। सोशल मीडिया का उद्देश्य ही यही था कि लोग अपनी बात बिना रोक-टोक एक-दूसरे तक पहुंचा सकें। और आज यहां की जनता इसका भरपूर उपयोग कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

हमारी एक ही मांग है – सड़क।

सरकार से यही अपील है कि चाहे कोई इसे राजनीति समझे या जनता की मजबूरी – हमें केवल सड़क चाहिए, जो हमारे जीवन को थोड़ा आसान बना सके।

धन्यवाद 🙏💐

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment