“सीधी जिले में प्रशासनिक सर्जरी, तहसील स्तर पर 10 अधिकारियों का तबादला”

0 876

सीधी, मध्यप्रदेश | 09 जुलाई 2025

प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिकोण से सीधी जिले में बड़े पैमाने पर तहसील स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 4323/बी.स्था./2025 के तहत 10 प्रभारी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार:

श्रीमती मिनाक्षी जायसवाल को कलेक्टर कार्यालय से हटाकर तहसीलदार नजूल नियुक्त किया गया है।

श्रीमती सुषमा देवी रावत को मझौली से हटाकर कलेक्टर कार्यालय सीधी (लोक सेवा/सीएम हेल्पलाइन) में पदस्थ किया गया है।

श्री दिलीप कुमार सिंह अब मझौली में प्रभारी तहसीलदार होंगे।

श्री राजाराम पारस को कुसमी से हटाकर मझौली भेजा गया है।

श्रीमती साक्षी गौतम को सिहावल से चुरहट भेजा गया है।

श्री नारायण सिंह अब कुसमी के प्रभारी तहसीलदार होंगे।

श्री जयप्रकाश पाण्डेय को बहरी का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।

श्री चंद्रप्रकाश त्रिवेदी को रामपुर नैकिन (बुल – हनुमानगढ़) भेजा गया है।

श्री आशीष कुमार मिश्रा अब रामपुर नैकिन के प्रभारी तहसीलदार होंगे।

श्री अमित कुमार दुबे को मझौली से स्थानांतरित कर नायब तहसीलदार कुसमी (बुल – पौड़ी) बनाया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और कलेक्टर सीधी द्वारा अनुमोदित किया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment