“विधायक सीधी ने किया दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण” “दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के प्रयास हो – विधायक सीधी श्रीमती पाठक”

0 577

सीधी विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों का निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन सीधी में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 96 दिव्यांग बच्चों को एलिमको जबलपुर द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा निःशुल्क उपकरण वितरण किया गया। विकासखंड सीधी अंतर्गत दिव्यांगों का चिन्हांकन किया जाकर चार सी पी चेयर, 9 ट्राई साइकिल, 15 व्हीलचेयर, 78 हियरिंग एड, 10 ब्रेल किट, 10 ब्रेल एसिलेट, एक रोलेटर, चार कैलीपर एवं 27 टी एल एम किट वितरित किए गए। 

इस अवसर पर विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि दिव्यांगता को अभिशाप नहीं मानना चाहिए बल्कि उसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। दिव्यांगों में भी अद्भुत प्रतिभा छिपी है आवश्यकता उनको उभारने की है। उन्होंने सभी विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारियों को बच्चों के घर-घर जाकर उनकी शैक्षिक गतिविधि देखने एवं प्रतिभा को उभारने में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने दिव्यांगों को प्राप्त हो रही छात्रवृत्ति में वृद्धि करने हेतु शासन स्तर से प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। दिव्यांग बच्चों को शासन द्वारा मिल रही समस्त सुविधाओं का भरपूर लाभ मिले वह इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेगी। 

कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक राजेश तिवारी, डी ई ओ प्रतिनिधि श्री रामकृष्ण तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस द्विवेदी, सहायक परियोजना समन्वयक एवं प्रभारी बीआरसी विष्णु पांडे, एपीसी रजनीश श्रीवास्तव, एम आर सी राजेश तिवारी, सी पी सिंह इत्यादि के साथ-साथ जिले के समस्त एम आर सी, जनपद शिक्षा केंद्र सीधी के समस्त बीएससी, सीएसी एवं दिव्यांग बच्चों को लेकर आए आए अभिभावक उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एपीसी एवं प्रभारी बीआरसी विष्णु पाण्डेय द्वारा किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment