Breaking News

वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

0 272

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्रााधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक तथा श्री मृदुल लटौरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी द्वारा दिनांक 08.07.2025 को वन स्टॉप सेंटर सीधी मेें जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा उपस्थित लोगों को नालसा, सालसा एवं राज्य शासन की विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोक अदालत योजना, मध्यस्थता योजना की जानकारी दी गई। श्री मृदुल लटौरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी द्वारा उपस्थित लोगों को पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, श्री मृदुल लटौरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षक श्रीमती मंजुला टिग्गा, केशवर्कर/काउंसलर सुश्री पुष्पलता शर्मा, अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। सचिव द्वारा उपस्थित लोगों को समस्या सुनकर समाधान किया गया तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment