पासी समाज एकजुट होकर शिक्षित व संगठित हों तभी समाज का विकास संभव, डॉ, अरविंद चौधरी 

0 524

जहानाबाद i कृष्णा गार्डन मैरिज हांल के सभागार में पासी समाज के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, जिसकी अध्यक्षता एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष व महान शिक्षाविद डॉ, अरविंद चौधरी ने की, , यहां बता दें कि पासी समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया सुरेश चौधरी के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया , जहां विकसित भारत के संदर्भ में समाज के दिशा और दशा पर गंभीर चर्चा की गई , इस दौरान पूर्व मुखिया सह जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने हम शोषित, बंचित समाज के लोगों को आहृवान कर कहा था कि भेड़ बकरी चराने वालों,भैंस चराने वाले,बाल काटने वाले,तार चढ़ने वाले तुम पढ़ना लिखना सिखों, क्योंकि जब तक तुम शिक्षित नहीं होंगे तब तक तुम्हारा समाजिक आर्थिक व राजनैतिक विकास संभव नहीं हो पाएगा , उन्होंने मोके पर समाज के लोगों को शिक्षित होने की अपील की, इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ, अरविंद चौधरी ने अपने समाज के लोगों को अपने संबोधन भाषण में कहा कि भारत रत्न, सिंबल आफ नांलेज बाबा साहेब डॉ, भीम राव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दुध है जों पिएगा वो दहाड़ेगा, इसलिए अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए, वहीं पासी समाज को शिक्षित होकर संगठित हो तभी समाज का विकास होगा, उन्होंने कहा कि ताड़ी का बिजनस हमलोंग खेती समझकर करते थे,जिसे सरकार ने नशा मुक्ति एक्ट में जोड़ दिया गया है,जिसे सरकार को हटाना होगा, वहीं जों ताड़ के पेड़ से गीरकर जिसकी अकास्मिक मृत्यु हो जाती थी उस पासी समाज के भाईयों के भाईयों के लिए आपदा का लाभ के तहत घोषित करें सरकार, इस दौरान उन्होंने ताड़ी पर से नशा मुक्ति एक्ट हटाने की बात कही, वहीं संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment