“खेतों से जल निकासी के सवाल पर ग्रामीणों ने की सड़क जाम”

घोसी (जहानाबाद ) नगर पंचायत घोसी अंतर्गत श्रीपुर गांव के समीप धामापुर -घोसी सड़क मार्ग को यातायात बाधित कर सड़क जाम कर दिया है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खेतों से पानी निकासी की मांग कर रहे थे, वहीं जिला प्रशासन जहानाबाद के विरुद्ध नारे लगाते नजर आए, इस दौरान ग्रामीण अरविंद कुशवाहा ने बताया कि नहर का पानी अत्यधिक मात्रा में आ जाने से खेतों में लगी धान का बिचड़ा गल रहा है अगर समय रहते जल की निकासी नहीं की गई तो सारा धान का बिचड़ा गल जाएगा और किसानों के खेत परीत रह जाएंगे , इस सिलसिले में हमने के ई जन प्रतिनिधि सहित स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया था परन्तु सभी ने हम किसानो की समस्या को अनसुनी कर दिया है आज सभी किसानों ने घोसी – धामापुर सड़क जाम कर यातायात बाधित कर हम जल्द पानी निकासी की मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं, यहां बता दें कि कुछ दिन पहले कुशल किसान व भाजपा नेता अवधेश शर्मा ने अंचलाधिकारी घोसी सहित जिला प्रशासन जहानाबाद को जल निकासी के सवाल पर अवगत कराया था उन्होंने बताया था उदेरा स्थान बाराज से निकलने वाली नहर जो हवलीपुर ब्रांच कैनाल का पानी पैन के रास्ते फल्गु नदी में जा गीरती थीं, दुर्भाग्य से पैन की भराई हों जाने से घोसी, श्रीपुर, शेखपुरा, गोड़सर , गंगापुर गोड़सर, आदी गांव के कुल हजारों एकड़ भूमि पर धान की रोशनी बंद हो गई है,उन्होंने जिला प्रशासन जहानाबाद से जल्द ही जल निकासी की मांग की थी, हालांकि कुछ ही देर में बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा किसानों के समस्या को समाधान का भरोसा देते हुए सड़क जाम को हटाकर यातायात शुलभ किया गया इस अवसर पर ग्रामीण अरविंद कुशवाहा, कृष्ण प्रसाद,दारा सिंह, मनोज कुमार,लाल बाबू समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे
“नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार”