“स्वराज भवन में बैठकर लूट रहे खजाना, गांव में कीचड़ में फंसी जनता,बोट देने का भर रही हर्जाना – सीधी जिले के रामपुर नैकिन की लीला साहू की गुहार”

“सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट “9300006537”
स्वतंत्र भारत में जहां सांसद और विधायक स्वराज भवनों में बैठकर सरकारी खजाने से मालामाल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीधी जिले की ग्राम पंचायत बगैहा टोला, तहसील रामपुर नैकिन में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
लीला साहू, जो इस गांव की जागरूक महिला हैं, पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रही हैं। लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, हकीकत में गांव की सड़क आज भी कीचड़ से भरी हुई है। बारिश के समय यह रास्ता जानलेवा बन जाता है – मरीजों को अस्पताल ले जाना और बच्चों का स्कूल पहुँचना बेहद कठिन हो जाता है।
अब एक बार फिर लीला साहू ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस दर्दनाक सच्चाई को उजागर किया है और पूछा है –
“क्या ये है आज़ाद भारत का विकास?”
गांववालों का कहना है कि अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे।
🟩 ग्राम पंचायत – बगैहा टोला
🟥 तहसील – रामपुर नैकिन, जिला – सीधी
⚠️ मांग – वर्षों से सड़क निर्माण की गुहार
📣 माध्यम – सोशल मीडिया के जरिए आवाज़ बुलंद