डिण्डौरी जिले के कंचनपुर गांव में ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के जिम्मेदारों का कारनामा…

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शमशान भूमि और रहवासी इलाके में बना दिया गया नया तालाब…
लोगों के लिए आफत बन यह तालाब…
घरों में घुसा पानी…
ग्रामीण परेशान…
डिण्डौरी जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के जिम्मेदारों की मिलीभगत से गलत जगह तालाब बनवाने का मामला सामने आया है। यहां तालाब का निर्माण सड़क किनारे ऐसी जगह कर दिया गया है जहां पर मुक्तिधाम और रहवासी मकान हैं। जिससे हाल ही में हुई बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। ग्रामीणों ने जानकारी में बताया कि जनपद पंचायत के उपयंत्री विकास खरे और एसडीओ पवन पटेल द्वारा साइट सलेक्शन बिना वाटर लेबल लिए नवीन तालाब को श्मशान भूमि और रहवासी इलाके में बना दिया गया है। जबकि यहां जनपद पंचायत सीईओ द्वारा निर्माण स्थल को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के जिम्मेदारों की मिली भगत से यह कारनामा देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि कंचनपुर में तीन चेक डैम एवं दो तालाब पहले से हैं वहीं एक नाला भी है। लेकिन यहां शासकीय राशि का बंदर बात करने के उद्देश्य से नवीन तालाब को रहवासी इलाके और शमशान भूमि में बना दिया गया है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही इस तालाब का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। वही एक गरीब हितग्राही का निजी खेत भी डूब में चला गया है।
बाइट – सुरेश बांधवे, ग्रामीण
बाइट – दशरथ प्रसाद झारिया, ग्रामीण