शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली सीधी में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ एवं सहअभिप्रेरण कार्यक्रम संपन्न

0 370

“सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट”

तिलक एवं पुष्प वर्षा के माध्यम से नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन,

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशों के अनुपालन में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ, सहअभिप्रेरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्थान में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान की नीतियां प्रक्रियाओं व पद्धतियों से अवगत कराना तथा नैतिक एवं चारित्रिक मूल्यों का विकास करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन भागीदारी अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि दीक्षारंभ शिक्षा का नहीं, जीवन मूल्यों का प्रारंभ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गीता भारती ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ रेखांकित करते हुए बताया कि यह न केवल भारत को बल्कि संपूर्ण विश्व को प्रभावित किया है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो सुनील सिंह ने क्रेडिट बेस सिस्टम, विषयों के चयन व परीक्षा पद्धति आदि के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के संयोजक एवं हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो बी एल सिंह ने विद्यार्थियों को संस्थान के मूलभूत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सुविधाओं एवं गतिविधियों से परिचित करवाया। तत्पश्चात प्रत्येक विभाग के विभिन्न प्राध्यापकों ने अपने विभाग का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। दीक्षारम्भ कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान में प्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की परंपरा में घुलने-मिलने एवं भविष्य निर्माण की रुपरेखा बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment