Breaking News

ओबी कंपनी मे कोटा एवं दलाली प्रथा बंद करने हेतु प्रबंधक क़ो लिखा पत्र

0 316


बीना /सोनभद्र : एनसीएल मे कोयले से अधिभार हटाने हेतु निविदा प्राप्त कंपनियों मे प्रधान क़ो दी जाने वाली कोटा एवं दलाली प्रथा क़ो ख़त्म करने हेतु प्रबंधक के नाम पत्र लिखा। इससे बेरोजगारों एवं लाचार व्यक्ति से रोजगार के नाम लाखो वसूलने का आरोप लगाया।
बता दें कि वर्तमान मे एनसीएल बीना परियोजना मे ओबी कंपनी चेन्नई राधा इंजीनियरिंग प्राइवेट कंपनी मे बड़े पैमाने पर प्राइवेट मजदूरों की भारती चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानों नेताओं समाजसेवी आदि क़ो कोटा देने की प्रथा क़ो समाप्त करने के लिए ग्राम बांसी के सैकड़ो विस्थापितों एवं प्रभावितो ने हस्ताक्षर युक्त पत्र बीना प्रबंधक क़ो लिखा है और आरोप लगाया है कि कम्पनी में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों क़ो कोटा देने पर कम्पनी में रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने का काम करते है और विचौलियों के माध्यम से लोगों का शोषण किया जा रहा है जो एक अपराध के श्रेणी में आता है। हम ग्रामवासी किसी भी प्रधान व क्षेत्र के प्रतिनिधि को समर्थन नहीं करेंगे। यदि कोटा भर्ती प्रकिया बंद नहीं किया जाता है तो हम ग्रामिण उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी एनसीएल महाप्रबन्धक बीना की होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment