पटवारी श्री पुष्पराज सिंह को कर्तव्य पर उपस्थित होने के लिए आम सूचना जारी

0 315

 

 उपखंड अधिकारी मझौली द्वारा जानकरी देकर बताया गया कि श्री पुष्पराज सिंह पटवारी तहसील मड़वास वर्तमान में संलग्न उपखण्ड कार्यालय मझौली जिला सीधी ग्राम तेगवा पो.आ. बरम बाबा तहसील गोपद बनास जिला सीधी के निवासी हैं। उन्हें कार्यालयीन आदेश दिनांक 30.09.2024 के द्वारा कार्यालय उपखण्ड मझौली में संलग्न किया गया था एवं कार्यालयीन पत्र दिनांक 19.11.2024 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कार्यालयीन पत्र दिनांक 20.01. 2025 के द्वारा आपको अंतिम कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उक्त सूचना के बावजूद श्री सिंह दिनांक 30.09.2024 से लगातार अनुपस्थित है। आपके द्वारा कोई अवकाश आवेदन पत्र भी नही दिया गया है। उक्त कृत्य जो म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का नियम- 7 के प्रतिकूल है।

उन्होंने संबंधित पटवारी को सूचित किया है कि नियत दिनांक 17.07.2025 के पूर्व उपखण्ड कार्यालय मझौली में स्वतः उपस्थित होकर जवाब देवे। नियत दिनांक तक उपस्थित न होने पर विधि अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment