सीधी जिले में 1645 विद्यार्थियों कों लैपटाप क्रय हेतु खाते में मिलेगे पचीस हजार रूपये

“सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट”
4 जुलाई को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से जारी करेगे राशि
मुख्यमंत्री लैपटाप योजना अंतर्गत 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप क्रय करने के लिये उनके खाते में पचीस हजार रुपये प्रदान किये जायेगे। कुसमी विकास खण्ड के 125, मझौली से 212 रामपुर नैकिन से 378, सीधी विकास खण्ड से 738 और सिहावल विकास खण्ड से 192 कुल 1645 विद्यार्थियों के बैक खाते में 4 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उनके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जायेगी। यह मेधावी विद्यार्थी टेकनॉलाजी से जुड़कर और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेगे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिये जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेशन सेन्टर (मिन्टो हाल) भोपाल के लिये आमंत्रित किया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम 4 जुलाई को समय 11 बजे से आयोजित है। उत्कृष्ट विद्यालय के दो विद्यार्थी श्री दिव्यांशु तिवारी और श्री अभय सिंह अपने मार्गदर्शी शिक्षक के साथ भोपाल में राज्य स्तर के कार्यक्रम में शामिल होगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में आयोजित किया जायेगा जबकि विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम कुसमी ब्लाक के टमसार, मझौली ब्लाक का कार्यक्रम शा.उ.मा.वि. पथरौला में, रामपुर नैकिन का कार्यक्रम सी.एम.राईज स्कूल रामपुर नैकिन और सिहावल ब्लाक का कार्यक्रम सी.एम.राईज स्कूल सिहावल में आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने जिला एवं ब्लाक के अतिरिक्त अन्य प्राचार्याे को भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाये जाने के निर्देश जारी किये है।