नाई संघ के पुर्व जिला अध्यक्ष स्व ,दुलारचंद ठाकुर के श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन 

0 2,172

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

जहानाबाद ! कर्पूरी ठाकुर भवन के सभागार में आज शनिवार को अखिल भारतीय नाई संघ के द्वारा संघ के पुर्व जिला रहे दुलारचंद ठाकुर के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय नाई संघ र्टेड युनियन के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने की, ईस दौरान स्व , दुलारचंद ठाकुर के तैल चित्र पर क ई गन्यमान लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया, इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवकिशुन ठाकुर ने कहा कि दुलारचंद ठाकुर अपने जीवन काल में अपने समाज को शिक्षित होने, संगठित होने, के साथ नाई समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जिवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे,वें एक अच्छे विचारक थे, वहीं संघ के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि स्व, दुलारचंद ठाकुर ने जहानाबाद के नाई समाज के लोगों को एक नई दिशा दी, जिन्होंने अपनी अथक परिश्रम से नाई समाज के लोगों को संगठित करने का काम किया, जिससे हमारे समाज में समाजिक एकता कायम हुई, और वे हमारे समाज के पितामह के तरह थें,आज उनके निधन से हमारे नाई समाज के लिए अपुर्णीय छति हूई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती, जवकी मौके पर जदयू नेत्री मनोरमा देवी ने स्व, दुलारचंद ठाकुर को एक महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए लोगों को समाजिक एकता की बात करते नजर आते थे, आज उनके निधन से मैं और मेरा समाज को अपुर्णीय छति हूई है, इस दौरान उनके तैल चित्र पर प्रदेश सचिव नंद किशोर ठाकुर, वहीं पटना जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर,समीर ठाकुर, अनंत देव ठाकुर, राकेश ठाकुर, समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जवकी श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला सचिव दिनेश ठाकुर ने की, और अंत में स्व, दुलारचंद ठाकुर के आत्मा के शांति के लिए लोगों ने दो मिनट का मौन रखा, तत्पश्चात सभा अध्यक्ष के आदेशानुसार श्रद्धांजलि सभा की यह कार्रवाई की समाप्ति की घोषणा की गई,‌

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment