जिला जेल सीधी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

0 268

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री ऋषभ सिंह द्वारा जिला जेल सीधी में शनिवार दिनांक 28/06/2025 को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजन के साथ जिला जेल सीधी का निरीक्षण किया गया। उक्त शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर ने बंदियों से अधिवक्ता, जेल में भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकीय मेल-मिलाप तथा अन्य समस्याओं के संबंध में पूछताछ की तथा बंदियों को उनके अधिकार संबंधी जानकारी दी। सचिव श्री मुकेश कुमार शिवहरे ने जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक सहायता, उनके अधिकार, अपीलीय अधिकार, जमानत के अधिकार, प्ली वार्गेनिंग तथा सालसा की योजना की जानकारी दी। शिविर में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने उपस्थित बंदियों को अपील एवं पेरोल के अधिकार तथा विधिक सहायता योजना की जानकारी दी गई। 

 उक्त शिविर में जेल अधीक्षक श्री रविशंकर सिंह, उप जेल अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार तिवारी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री ऋषभ सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के कर्मचारी श्री रूपेन्द्र कुमार मिश्रा सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment