डिंडोरी,सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के द्वारा ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

0 322

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर क्रमांक 02 छांटा के तत्वाधान में आज आदर्श वृंदावन ग्राम झांकी में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग ध्यान कार्यक्रम का आयोजन जन सूचना केंद्र एवं संस्था के कार्यालय के सामने सी सी रोड में किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष के द्वारा ग्रामीण जनों को योग ध्यान के अपने भावी जीवन में महत्व को समझाया गया साथ ही ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा ग्रामीण जनों को योग ध्यान करने होने वाले फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव सुधीर बघेल , सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव , कोषाध्यक्ष भरत कुमार यादव , ग्राम के बुधराम तिलगाम , पतिराम , छोटू उद्दे , नरेंद्र , सहित ग्राम के महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर योग दिवस के इस कार्यक्रम में भाग लिए ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment