जिला स्तरीय 11वा अंतरास्ट्रीय योग दिवस का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन सीधी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,
जिला मुख्यालय में स्थित मानस भवन सहित जिले के विभिन्न स्थानों में ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन सीधी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह चौहान द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की गई। उनके साथ जनपद अध्यक्ष सीधी श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार, पार्षद श्री आनंद परियानी, श्री बाबूलाल कुशवाहा, गणमान्य नागरिक श्री कृष्णकांत द्विवेदी, श्री के के तिवारी, श्री देवेंद्र त्रिपाठी, श्री विश्वबंधुधर द्विवेदी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंशुमन राज सहित अन्य अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।