केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0 306

जमुना कोतमा( नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा)

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय एस ई सी एल जमुना कॉलरी में एवं एसईसीएल सेमिनार हॉल, वंकिम विहार में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। योग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के बाद योग प्रशिक्षिका स्वाती शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू हुआ। इस आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इसके उपरांत अन्य विभिन्न कार्यक्रमों जैसे योग आधारित चित्रकला, निबंध लेखन, शतरंज, आदि प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई।

प्राचार्य मनोज कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। प्राचार्य ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से लोग योग के महत्व को समझते हैं और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीसीए विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment