एक पेड़ माँ के नाम 2.0“ अभियान के तहत जिले में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ,5 जून से 30 सितंबर तक चलेगा पर्यावरण जागरूकता और वृक्षारोपण का विशेष अभियान,

0 2,300

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

डिंडौरी : 16 जून, 2025 कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में जिले में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान 5 जून 2025, विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ होकर 30 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से धरती माँ और अपनी जननी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और पारिस्थितिकीय तंत्र को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।

माँ और धरती माँ की स्मृति में एक पौधा अभियान के अंतर्गत जिलेवासियों से अपील की जाती है कि वे अपनी माँ या धरती माँ की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और संरक्षण करें। यह पौधा भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक होगा, साथ ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली का संकल्प भी होगा।

 

  इन स्थलों पर होंगे पौधरोपण के विशेष कार्यक्रम

 

अभियान के तहत निम्नलिखित स्थलों पर पौधारोपण सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल/कॉलेज परिसरों में, जहाँ छात्रों की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण के प्रति चेतना विकसित की जाएगी, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर, जिससे सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य दोनों संरक्षित रहें, स्मार्ट सिटी, शहरी पार्कों और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों व प्रमुख सड़कों के किनारे, ताकि सड़क किनारे हरियाली से प्रदूषण में कमी लाई जा सके, अमृत सरोवर, नहरों, नदी किनारे और जलस्रोतों के आसपास, जल संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के उद्देश्य से, ग्रामीण क्षेत्रों में बंजर/सार्वजनिक भूमि पर, ताकि उन क्षेत्रों को उपयोगी और हरित बनाया जा सके।

 

जनभागीदारी से अभियान को मिलेगा बल,

 

अभियान में जनसामान्य, शैक्षणिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, ग्राम पंचायतें, नगर निकाय, वन विभाग और अन्य विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस अभियान को सामाजिक आंदोलन के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें हर व्यक्ति पर्यावरण योद्धा की भूमिका निभाए।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने अपील की है कि जिले का प्रत्येक नागरिक इस अभियान में भाग लेकर एक हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment