घरेलू विवाद में ज़हर खाने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीना/सोनभद्र: बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर रात करीब 8 बजे घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने ज़हर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमाती देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष), पत्नी रामलल्लू कुशवाहा, निवासी ग्राम मिश्रा, किसी घरेलू कलह से परेशान होकर ज़हर खा ली। जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में उन्हें शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने नेहरू अस्पताल जयंत रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दुखद घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।