चितरंगी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्रवाई — आरोपियों सहित जप्त किया गांजा व अन्य सामग्री

0 1,399

चितरंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सहित मादक पदार्थ गांजा व अन्य सामग्री जप्त किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर नियंत्रण हेतु दिनांक 12 जून 2025 से 26 जून 2025 तक विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। उसी तहत पुलिस अधीक्षक  मनीष खत्री (भा. पु. से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक रंजन (भा. पु. से) व अनुभागिय पुलिस अधिकारी चितरंगी  अरुण कुमार सोनी की सतत निगरानी में चितरंगी पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई किया।

अपरा. क्र. 264/2025 — चितरंगी पुलिस (धारा- 8, 20B NDPS ACT)
गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र जायसवाल (19) पुत्र रोशन लाल जायसवाल, सूदा, चितरंगी, सिंगरौली (म.प्र) के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा (कीमती लगभग 35 हजार रुपये), एक एवेंजर मोटरसाइकिल (MP 66 ZD 0416) व एक वन प्लस मोबाईल (कीमती लगभग 1,60,000 रुपये) सहित कुल लगभग 1,95,000 रुपये का मादक पदार्थ व सामान जप्त किया किया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी किया, वाहन की तलाशी पर गांजा बरामद किया, साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का परिवार पहले भी अवैध शराब, गांजा, अपहरण, बलात्कार सहित अनेक अपराधों में नामजद किया हुआ है, जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार व्यक्ति सहित उनके परिजनों की गैंग हिस्ट्री भी तैयार किया जा रही है। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्ति की जांच भी किया जाएगा।

 

अपरा. क्र. 265/2025 — चितरंगी पुलिस (धारा- 8, 20B NDPS ACT)


दूसरा आरोपी संज्जन सिह गोड (35) पुत्र विनय सिह गोड, चितरंगी, सिंगरौली (म.प्र) की दुकान पर बेचने की फिराक में रखा हुआ 250 ग्राम गांजा (कीमती लगभग 7,953 रुपये) सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके मोबाईल की जांच पर महत्वपूर्ण जानकारी भी एकत्र किया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में चितरंगी पुलिस की टीम — निरीक्षक सुधेश तिवारी, सब-निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, आरक्षक मुकेश पाण्डे, नंदलाल यादव, भैया लाल यादव, सुदर्शन चौहान, आशीष पाल, सुभाष पाल, वर्षा पंथी, सुभलायक प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति व बुध्दसेन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment