घर का अंदर से बंद था दरवाजा और फांसी के फंदे पर लटकी थी पत्नी, बेटी और बेटा

0 177

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी जिले में एक बंद घर में मां और उसके दो बच्चों के शव संदिग्ध हालत में पड़े मिले हैं. कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच घर का अंदर से बंद था दरवाजा और फांसी के फंदे पर लटकी थी पत्नी, बेटी और बेटा
डिंडोरी में महिला का बेटा और बेटी के साथ शव बरामद
मध्य प्रदेश डिंडोरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरान टोला स्थित घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मां और उसके दो बच्चों का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, मेहंदवानी मुख्यालय में मंगोड़े की दुकान लगाने वाला राजेंद्र प्रजापति रोज की तरह शाम को अपने घर पहुंचा था और दरवाजे बंद देख उसने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई रिस्पॉंस नहीं मिलने पर वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो उसने देखा की उसकी पत्नी मधु प्रजापति, 12 साल की बेटी और 10 वर्षीय पुत्र तीनों फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं.

सूचना मिलते ही घर के बाहर लगी भीड़
सूचना मिलते ही घर के बाहर लगी भीड़
मौके पर पहुंचे एसडीओपी
पति ने तीनों के शव देखकर आनन-फानन में तीनों को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. ऐसा राजेंद्र प्रजापति का कहना है. घटना की जानकारी मिलते ही मेहदवानी पुलिस थाना स्टाफ व शहपुरा एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मकान को सील कर दिया. बताया यह भी जा रहा है कि मृतिका मधु प्रजापति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. शुरुआती दौर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रही है.

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजें जाएंगे शव
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थानीय लोग तरह-तरह की आशंका जताने लगे. बहरहाल, पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और सुबह एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वाड की टीम को मौके पर बुलाया गया है. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment