चलती बस से गिरने पर दर्दनाक मौत: मड़वास थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा,

0 700

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,, 

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर ढाबे के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अमीर धोबी (उम्र 45 वर्ष), ग्राम महखोर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीर धोबी जनता एक्सप्रेस बस (MP 17 JK 8607) में यात्रियों के सामान को बस की छत पर रखने का कार्य करता था। मंगलवार सुबह जब बस मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी, उस समय अमीर बस के पहले दरवाज़े पर खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती बस से नीचे गिर पड़ा। उसी समय बस का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ कर ही नहीं सका। सूचना मिलते ही मड़वास थाना प्रभारी केदार परोहा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं बस और उसके चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment