मुकेश राणा झारखण्ड प्रदेश के विश्वकर्मा महासभा का अध्यक्ष मनोनीत

बीना/ सोनभद्र : ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने धनबाद निवासी मुकेश राणा को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। ज्ञातव्य हो कि मुकेश राणा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से सम्बध्द होकर सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सेवा भाव से सक्रिय रहते हैं। उन्होंने मुकेश राणा के मनोनयन से विश्वास जताया है कि इनके मनोनयन से संगठन की गतिविधियों एवं समाजोत्थान के उद्देश्य से समाज को जोड़ने के अभियान एवं कार्यक्रमों को विस्तार और बल मिलेगा। मुकेश राणा की नियुक्ति पर महासभा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है और पुरे महासभा मे हर्ष का माहौल है।