6 माह से फरार इनामी दुष्कर्म आरोपी चुरहट पुलिस के शिकंजे में, कोर्ट ने भेजा जेल

रिपोर्ट-बिनय कुमार त्रिपाठी
सीधी (मध्यप्रदेश):
चुरहट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में छह महीने से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का नकद इनाम घोषित किया गया था।
घटना का पूरा विवरण:
आरोपी राजेश सोंधिया, पिता पप्पू सोंधिया (उम्र 25 वर्ष), निवासी मसुरिहा पड़खुरी, थाना जमोड़ी, जिला सीधी, एक गंभीर दुष्कर्म मामले में घटना के दिन से ही फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, सीधी द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही माननीय विशेष न्यायालय, जिला सीधी द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
लगातार निगरानी और ठोस रणनीति के चलते थाना चुरहट की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को विशेष न्यायालय सीधी में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. दीपक सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र बागरी, प्रधान आरक्षक करन तिवारी, आरक्षक प्रवीण कुमार सिंह एवं महिला आरक्षक अंजू वर्मा का विशेष योगदान रहा। टीम के अथक प्रयासों के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
—