महान नदी से अवैध रेत खनन: बिना नंबर के दो ट्रैक्टर सरई पुलिस ने किए जप्त, 12 लाख की रेत के साथ बरामद

0 611

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में महान नदी से अवैध रेत खनन करते हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सरई पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है। पकड़े गए ट्रैक्टर रेत से भरे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था, जिसमें बिना नंबर के ट्रैक्टरों का उपयोग किया जा रहा था ताकि पहचान न हो सके।

थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि गुरमुटिया गांव के पास महान नदी में अवैध रेत खनन की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर दो ट्रैक्टर बिना नंबर के रेत से लदे हुए पाए गए, जिन्हें तुरंत जप्त कर थाने लाया गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर और रेत की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

अवैध खनन के इस मामले में आगे की कार्रवाई हेतु रिपोर्ट खनिज विभाग को भेज दी गई है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कमलेश प्रजापति, नीलेश मिश्रा, पुष्पा तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

सरई पुलिस की इस तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इस प्रकार के अवैध कार्यों पर भविष्य में भी सख्ती से कार्रवाई होती रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment