सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने मेढ़ौली में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 28 किलो गांजा जब्त

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना पुलिस ने मेढ़ौली इलाके में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके से 80 अवैध गांजे के पेड़ बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 28 किलोग्राम बताया जा रहा है।
मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेढ़ौली गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय खैरवार के घर के पीछे छापा मारा। छापे के दौरान वहां से 28 नग गांजे के पेड़ बरामद किए गए और आरोपी विजय खैरवार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय खैरवार लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इस गोरखधंधे में कुछ अन्य स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।