रोजगार सहायक संघ संयुक्त मोर्चा ने सौंपा मुख्यमंत्री और मंत्री के नाम ज्ञापन

0 671

आज दिनांक 02 जून 2025 को रोजगार सहायक संघ मध्यप्रदेश संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय सीधी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन सीधी कलेक्टर जिला सीधी के प्रतिनिधि तहसीलदार को सौंपा गया। साथ ही एक प्रतिलिपि जिला पंचायत सीधी में भी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर जिले एवं ब्लॉक स्तर के समस्त पदाधिकारीगण, आम जी.आर.एस. साथी एवं अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं संगठित रूप से सम्पन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment