किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने शहपुरा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,
शहपुरा,डिण्डौरी के जिले ग्रामीण एवं किसानों के मूलभूत आवश्यक समस्याओं के निराकरण किये जाने वास्ते भारतीय किसान संघ डिण्डौरी लगातार कर रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम शहपुरा एसडीएम को भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा।
किसान संघ की मांग यह है कि जल जीवन मिशन शहपुरा, मेंहदवानी जल प्रदाय योजनों के तहत बिलगड़ा बांध, ग्राम ढोढ़ा बैगा टोला में कार्य किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत के बिना अनुमति के ब्लास्टिंग पूर्व से वर्तमान तक किया जा रहा है जिससे ग्राम के दर्जनों आवासीय पक्के व कच्चे मकानों में दरारे पड़ने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसमें गरीब परिवारों के आवासीय मकान में रहने लायक नही है साथ ही ब्लास्टिंग के समय गांव में किसी प्रकार की सूचना नही दिया जा रहा है जिससे ब्लास्टिंग के धूल डस्ट व पत्थर घरो तक आ जाता है जिससे कोई भी बड़ी गंभीर घटना घट सकती है। साथ ही साथ जिले की सबसे बड़ी बांध बिलगढ़ा बांध है जिसमें भी आने वाले समय पर दरारें, लीकेज व दिक्कतें आ सकती है।
जल जीवन मिशन के तहत रात दिन ओव्हर लोडिंग हाईवे चलने के कारण धूल उड़ने से बांध से लगे हुए बसाहटो के लोगों को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है हाईवा के चलने वाले मार्ग में प्रत्येक दिन पानी या डस्ट उड़ने वाले धूल को रोका जाये और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनों के तहत गांव में जो रोड बनी है वह भी क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में असुविधा होती है शीघ्र बनवाई जाये।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित हाईवा वाहन क्रमांक MP09DJ 5697 द्वारा 11 केव्ही लाईन के खम्भे को टक्कर मारने से 8 खम्भे और तार क्षतिग्रस्त हुआ जिसके चलते गांव में 4 दिन पूर्ण रूप से विद्युत सप्लाई बंद था और गांव के ही ट्रांसफारर्मार से लाईट लिया गया है जिससे गांव में लो वोल्टेज बनी हुई है। इसके
लिये अलग से ट्रांसफार्मर लगाकर उनको लाईट दिया जाये विद्युत विभाग को जानकारी देने के बाद विद्युत विभाग संज्ञान नहीं लिया।
डिण्डौरी जिले के सातो विकास खण्ड में मृदा परीक्षण केन्द्र बने हुए है और मशीन व केमिकल वर्षों से रखी हुई है जिसमें चार विकास खण्ड के मशीने बंद है संचालित नहीं है जिसे जल्द से जल्द संचालित किया जाये ताकि किसानों को लाभ मिल सके। कृषि विभाग द्वारा जिला डिण्डौरी में खरीब सीजन की बीज अभी तक नहीं आई है और समय रहते बीज आ जाये जिससे किसानों को बीज बोनी के पूर्व उपलब्ध हो सके। डिण्डौरी जिले के आत्मा परियोजना में दो ही अधिकारी कर्मचारी है अधिकारी कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाती अधिकारी कर्मचारी बढ़ाई जाये। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा समय पर ईलाज नही किया जाता
दवाईयां उपलब्ध नही रहती जिससे पशु धन की जान चली जाती है और शासन द्वारा जारी डायल 1962 से पशुपालको को कोई लाभ नही मिल पाता इसी 1962 हेल्पलाईन वाहनो की टायरों में हुए भ्रष्टाचार की जॉच की जायें। पशु चिकित्सा विभाग जिला डिण्डौरी में प्रत्येक वर्ष भवनों की पुताई के लिये राशि आती है लेकिन भवनों की पुताई नही हो पाती इस भ्रष्टाचार की जांच :-)की जाये।
इस ज्ञापन कार्यक्रम मे भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिलामंत्री एड. निर्मल कुमार साहू,शहपुरा तहसील अध्यक्षँययंततंछं प्रमोद कुमार मौर्या सदस्य एड.लवकुश झारिया आदि लोग रहे उपस्थित,