सीधी: कुबरी झुलनहवा मोड़ पर तेज रफ्तार बल्कर पलटा, चालक की लापरवाही बनी कारण

तहसील रिपोर्टर बहरी सीधी अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट
सीधी जिले के कुबरी क्षेत्र अंतर्गत बीती रात लगभग साढ़े दस बजे कुबरी झुलनहवा मोड़ पर एक तेज रफ्तार बल्कर क्रमांक mp 65 h 9173 अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बल्कर सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा था जो पूरी तरह विपरीत साइड पर तेज रफ्तार से चला रहा था पटरी से उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बल्कर चालक की बड़ी लापरवाही और गलत साइड के साथ पटरी से बाहर उतरने के चलते यह दुर्घटना घटी।जिससे बल्कर तिराहे पर पलट गया, जिससे मार्ग में अवरोध उत्पन्न हो रहा है और देखने वाले लोगों के हुजूम से यातायात प्रभावित है
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में चालक को केवल हल्की चोटें आई हैं और किसी बड़ी नुकसान नहीं हुई है।
प्रशासन से मार्ग को शीघ्र साफ करवाने की मांग की जा रही है ताकि यातायात पुनः सामान्य हो सके।
