महोबा में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक से 2 लाख नगदी सहित सोने की जंजीर की लूट,तमंचे के बल पर लूटकर बदमाश फरार

0 288

राम सिंह

महोबा में पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर हाईवे पर बाइक सवार युवक से दिनदहाड़े कार सवार दो सशस्त्र बदमाशों द्वारा 2 लाख की नगदी सहित सोने की जंजीर लूटने की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस सनसनीखेज वारदात को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तो वहीं पीड़ित ग्रामीण ने शिकायती पत्र देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर हाईवे का है। किल्हुआ में रहने वाले वृंदावन का बेटा जयसिंह अपनी बाइक पर सवार होकर किल्हुआ गांव से महोबा की ओर आ रहा था तभी नदी के पुल के समीप कार में सवार दो सशस्त्र बदमाशों द्वारा बीच रास्ते में रोक कर तमंचे के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित जयसिंह ने बैग में रखी 2 लाख की नगदी सहित एक सोने की जंजीर लूट ले जाने का बदमाशों पर आरोप लगाया है। ग्रामीण की शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची अपर पुलिस अधीक्षक शहर भारी पुलिस वाले घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment