भोजलता साहू ने जिला टाप टेन में स्थान बनाकर मेरा सपना सच किया – डाॅ मुन्नालाल देवदास

शिक्षा सत्र 2024-25 की 12 वी बोर्ड परीक्षा में गरियाबंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्यालय कौन्दकेरा की छात्रा भोजलता साहू ने गरियाबंद जिला में टाप टेन में स्थान बनाकर सेनानी विद्यालय का सम्मान बढ़ाया ।
इस खुशी के अवसर पर कौन्दकेरा विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक एवं पूर्व संकुल समन्वयक डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने उनके घर जाकर भोजलता साहू उनके माता पिता एवं उनके कक्षा शिक्षकों का प्रतीक चिन्ह, शाल और गुलदस्ता देकर सम्मान किया और कहा कि भोजलता साहू ने टाप टेन में स्थान बनाकर मेरा एक सपना सच किया है। भविष्य में और अच्छा काम करके देश का नाम रोशन करे एवं बच्चों के प्रेरणास्त्रोत बनें। यही हमारी मंगलकामना है।
इस संदर्भ में बता दें कि भोजलता साहू के कक्षा 11 वीं और 12 वीं की पढाई जारी रखने के लिए दो वर्षों की पूरी शैक्षणिक सामग्री पुस्तक कापी ड्रेस एवं सभी प्रकार की फीस आदि डाॅ देवदास स्वयं वहन किए हैं । इसी कडी़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र भानूप्रताप साहू के घर सभी लोग जाकर उन्हें सम्मानित किए।
जरुरतमंद बच्चों को मदद करने का कार्य डाॅ देवदास कई वर्षों से कर रहे हैं।
उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए स्वतंत्रता सेनानी विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि ओंकार साहू ने कहा कि डाॅ देवदास हमारे गाँव कौन्दकेरा में ही 36 वर्षों तक शिक्षकीय सेवा देकर अनेक राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कीर्तिमान बना चुके हैं। वे हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। अध्यक्ष ओंकार साहू ने आगे कहा कि हमारे विद्यालय में 50 से अधिक स्काउट गाईड के बच्चे राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और इस साल चार बच्चे जिला स्तर पर टाप टेन में स्थान बनाए हैं। इसी तरह यह सेनानी विद्यालय सबके सहयोग से निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर उपस्थित थे भाजपा युवा नेता दूजराम साहू , मेथमेटिक्स क्लास प्रभारी व्याख्याता लक्ष्मण साहू, आर्टस क्लास प्रभारी व्याख्याता दुष्यंत कुमार वर्मा, छात्र छात्राएं एवं परिवार जन। डाॅ देवदास को उनके द्वारा चलाए जा रहे बाल कल्याणकारी कार्यों के लिए अनेक शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक सामाजिक संगठनों एवं श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।