सीधी में अपराध नियंत्रण को लेकर कसी नकेल: डीआईजी रीवा की अध्यक्षता में त्रिवर्षीय समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

सीधी।
दिनांक 20 मई 2025 को दोपहर 2:00 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र राजेश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवरी से मई 2025 तक के अपराधों की त्रिवर्षीय तुलनात्मक समीक्षा करते हुए डीआईजी ने जिले की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया:
थाना एवं चौकी परिसरों में साफ-सफाई सुनिश्चित करना।
लापता नाबालिगों की शीघ्र दस्तयाबी और परिजनों को सुपुर्दगी।
महिला एवं बाल अपराधों पर त्वरित, कठोर और प्रभावी कार्रवाई।
सीसीटीएनएस, ई-रक्षा ऐप एवं आईसीजेएस का अधिकतम उपयोग।
लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंटों की तामिली।
सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाना।
पुराने मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व आवश्यकतानुसार इनाम प्रस्तावित करना।
हत्या, लूट, बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों की शीघ्र विवेचना।
जमानत पर रिहा अपराधियों की सतत निगरानी और असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण और एफएसएल रिपोर्ट में विलंब पर वरिष्ठ स्तर से पत्राचार।
अवैध शराब व मादक पदार्थों पर कठोर कार्रवाई।
अंत में डीआईजी श्री राजेश सिंह ने सीधी पुलिस की अब तक की कार्यवाहियों पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम को आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी, एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर, एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमरे, समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं एसपी कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
—