सीधी। थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 पुष्पेंद्र प्रताप मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 5 दिवस पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरियों को ढूंढ़कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। 

0 515

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी 

दिनांक 19.05.2025

 सीधी

मामला विवरण थाना कोतवाली सीधी मे फरियादी ने दिनांक 13.05.2025 को रिपोर्ट किया था कि उनकी नाबालिक बेटी घर से लापता हो गई है , आस पड़ोस एवं नात रिश्तेदारी मे तलाश करने पर कोई पता नही चला। रिपोर्ट पर मामला कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 पुष्पेंद्र मिश्रा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता किशोरी के पता तलाश हेतु पुलिस की टीम रवाना की गई । पुलिस टीम के अथक प्रयास, एवं तकनीकी दक्षता के फलस्वरूप पुलिस टीम लापता किशोरी को ढूंढ़कर दस्तयाब करते हुए थाना लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।

समस्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी0 पुष्पेन्द्र प्रताप मिश्रा, उनि राजमणि अहिरवार,प्र आर0 राजकुमार मिश्रा, महिला प्रआऱ कुसुम सिंह व ममता पाठक ,एवं सायबर सेल से आर0 कृष्णमुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment