सीधी पुलिस का अपराधी विरोधी धर पकड़ अभियान, कॉम्बिग गश्त में सीधी पुलिस नें 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी
दिनांक 19.05.2025
सीधी
दिनांक 18-19/05/2025 के दरम्यानी रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 02 स्थाई वारंट एवं 25 गिरफ्तारी वारंट कुल 27 वारंट तामील किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही गस्त के दौरान 29 गुण्डा बदमाश एवं 21 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर भविष्य में अपराध कारित न करने की हिदायत दी गई है। कॉम्बिग गश्त में थाना कोतवाली ने 01 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ़्तारी वारंट, थाना जमोड़ी ने 02 गिरफ़्तारी वारंट, थाना चुरहट ने 03 गिरफ़्तारी वारंट, थाना रामपुर नैकिन ने 01 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ़्तारी वारंट, थाना कमर्जी ने 04 गिरफ़्तारी वारंट, थाना अमिलिया ने 03 गिरफ़्तारी वारंट, थाना बहरी ने 04 गिरफ़्तारी, थाना मझौली ने 02 गिरफ़्तारी वारंट, तथा थाना मड़वास नें 01 गिरफ़्तारी वारंट, तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्त मे लिया है।
सीधी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के धर पकड़ एवं गुंडा-निगरानी बदमाश के तलाशी हेतु कॉम्बिग गश्त अभियान चलाया जाता है,जिसमे विभिन्न अपराधों जैसे- हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसी क्रम में अभियान स्तर पर कार्रवाई करते हुये सीधी पुलिस द्वारा जिले भर में सप्ताहिक कांबिंग गस्त चलाकर एक दिन में 27 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।