गुलाबगंज कुआं खेड़ी सीसी रोड में बड़े गैप ,,दर्रा,,होने से हो रहा है वाहन दुर्घटनाग्रस्त सौरभ की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग ने पल्ला झाड़ा

0 518

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

गुलाबगंज रोड के गैप पर मौतों का तमाशा देख रहा है लोक निर्माण विभाग़,

गुलाबगंज(विदिशा)-गुलाबगंज हथियाखेड़ा गांव के मध्य सीसी रोड पर बीच में 6 / 7 इंच का गैप आ जाने की वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है दिनांक 11 मई 2025 को दोपहर में विदिशा से गुलाबगंज आते समय वाहन क्रमांक अल्टों कार एमपी 04 ई सी 5941 मोटरसाइकिल सवार गुलाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सनवाल बड़ागांव निवासी सौरभ अहिरवार की टक्कर होने से मौत हो गई कार में दो लोग सवार थे जिनको दुर्घटना स्थल पर अन्य वाहन चालको ने मारपीट करने का प्रयास किया तभी वहां कुंआ खेड़ी से आ रहे जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन यादव ने बीच बचाव किया तभी कार सवार दोनों लोगों ने बताया कि रोड के गैप में मोटरसाइकिल का अगला पहिया फंसने से गाड़ी अनबैलेंस होकर हमारी तरफ आकर साइड से जा रही कार से टकरा गई, इसमें हमारी किसी प्रकार की गलती नहीं है हमने ब्रेक लगाया गाड़ी को कंट्रोल करने का काफी प्रयास किया तभी लोगों की भीड़ बढ़ता देख कार सवार घटनास्थल से फरार हो गए तत्पश्चात सचिन यादव द्वारा पुलिस को सूचना दी गई एवं 108 को भी खबर देने के बाद गुलाबगंज के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर घटना के फोटोग्राफ्स डाले गए तब मृतक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हो गई थी 108 वाहन के मार्फत गुलाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तक शव को पहुंचा गया शाम को ही मेडिकल ऑफिसर द्वारा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की सौरभ का शव सुपर्द कर दिया गया मृतक के पिता मनोज अहिरवार द्वारा गुलाबगंज थाने में रिपोर्ट करने पर मर्ग दिनांक 11 मई 25 को कायम कर मामला विवेचना में लिया गया और उपरोक्त चार पहिया को वाहन जप्त कर थाना प्रांगण में रखा गया पुलिस प्रकरण में भी घटना 11 मई दिन की बताई जा रही है ।

घटना के संबंध में जब समाचार पत्र में घटना का समाचार प्रकाशित हुआ तो लोक निर्माण विभाग अपनी गलती नहीं मान रहा है ना ही मृतक सौरभ के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है जिसकी शादी 5 मई 2025 को हुई थी एक सप्ताह के अंदर उसकी पत्नी विधवा हो गई ।18 मई को जब स्थानीय पत्रकारों ने सीसी रोड का निरीक्षण किया इस घटना के बाद भी रोड में गैप बने हुए थे जिनके वीडियो और फोटोग्राफ्स पत्रकारों के पास सुरक्षित है सौरभ की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद लोक निर्माण विभाग पर 14 मई को दबाव पड़ा तोआनन-फानन में जल्दबाजी करते हुए एक जांच प्रतिवेदन बनाया जिसमें उल्लेख किया गया कि दिनांक 14 /5 /2025 को निरीक्षण प्रतिवेदन पत्र क्रमांक 2483से कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विदिशा द्वारा जिला जनसंपर्क अधिकारी विदिशा को अवगत कराया कि उक्त दुर्घटना स्थल का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, उपसंभाग विदिशा द्वारा किया गया जिसमें दुर्घटना स्थल के आस-पास लोगों से एवं मृतक के परिवार से चर्चा की गई जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सौरभ अहिरवार आधी रात को गुलाबगंज की ओर लोट रहे थे तभी दूसरी तरफ आ रही चार पहिया वाहन अल्टो कार से आमने-सामने की टक्कर से दुर्घटना हुई जिसमें सौरभ अहिरवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उक्त दुर्घटना स्थल में लोक निर्माण विभाग, संभाग विदिशा द्वारा बनाया गया सी.सी. मार्ग में कोई भी गेप होना नहीं पाया गया। उक्त दुर्घटना बाईक एवं चार पहिया वाहन अल्टो कार के आमने-सामने टकराने से हुई है। जिसमें निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग का काई दोष नहीं है।

निरीक्षण प्रतिवेदन पूर्णता असत्य है क्योंकि पत्रकारों ने 18 मई को मृतक सनावल बड़ागांव निवासी सौरव के पिता मनोज से चर्चा की उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से कोई अधिकारी उनके पास अभी तक नहीं पहुंचा है और पीडब्ल्यूडी निरीक्षण प्रतिवेदन में घटना रात की बता रहा है इससे प्रतीत होता है की घटना के संबंध मे परिजनों से लोक निर्माण विभाग के किसी अधिकारी ने कोई चर्चा नहीं की है स्वयं विवेक से जांच प्रतिवेदन बनाकर जिला जनसंपर्क अधिकारी को प्रेषित किया गया है शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में इतनी घोर लापरवाही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर रहे हैं घटनास्थल का समय दिन होने के बावजूद रात का बताकर अपने स्वयं की पीठ थपथपा रहे हैं जिस परिवार का कमाऊ पुत्र इस दुनिया में नहीं रहा उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाय लोक निर्माण विभाग हठधर्मी बना हुआ है। पीड़ित परिजनों ने झूठा जांच प्रतिवेदन को लेकर बासौदा ,विदिशा विधायक एवं सांसद कृषि मंत्री शिवराज सिंह से निष्पक्ष जांच की मांग की है

उल्लेखनीय की इसी घटनास्थल के पास ही 18 मार्च को बावलिया निवासी शीतल अहिरवार उर्फ शीतू की भी मोटरसाइकिल गैप में फंस जाने से मृत्यु हो गई थी गति 16मई को भी बररीघाट निवासी दो युवकों की भी भसुड़ा सेमरा गांव के पास भी दुर्घटना होने से मौत हो गई है यह सड़क खूनी सड़क के रूप में पहचान बनती जा रही है लेकिन लोक निर्माण विभाग बेहद उदासीन लापरवाह नकारा साबित हो रहा है रोड के गैप चूरी डालकर गैप को भर रहा है जो कुछ दिनों बाद खुल जाते हैं विभाग के पास डामर की व्यवस्था नहीं है ऐसा रोड पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया है इस मामले में प्रमुख गवाह सचिन यादव का कहना है कि लोक निर्माण विभाग लापरवाह बना हुआ है विदिशा विधायक द्वारा दो बार अवगत कराया गया है तब कुछ रोड दुरुस्त किया था लेकिन व्यवस्था फिर जस की तस हो गई है लोक निर्माण विभाग ने गैप नहीं भरे हैं तीन माह में चार दुर्घटनाएं हो गई है समाजसेवी राजकुमार रैकवार का कहना है कि रोड को लेकर बेहद लापरवाह लोक निर्माण विभाग बना हुआ है जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है परमानेंट व्यवस्था रोड के गैप को भरने की नहीं की जा रही है अब लापरवाही की गई तो धरना आंदोलन किया जाएगा वरना आए दिन इस तरह की घटनाएं घटती रहेगी इस रोड पर दो स्कूल है जिससे बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा जाना आवश्यक है प्रशासन ध्यान दें जनपद सदस्य जगदीश दांगी ने भी कहा है कि आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं 11 मई को दिन में दुर्घटना होने से सौरभ की मृत्यु हो गई है स्थाई व्यवस्था गैप को भरने की नहीं की जा रही है उन्होंने भी प्रशासन से कार्यवाही करने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

गुलाबगंज थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि 11 मई दिन की घटना है मर्ग क्रमांक 81 कायम कर मामला विवेचना में लिया है कार मालिक को नोटिस भेजा जा रहा है इसके बाद स्पष्ट होगा कि वाहन सवार कौन थे। घटना की सूचना जनपद सदस्य सचिन यादव द्वारा पुलिस के दी गई थी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment