जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छतौली ग्राम में खोपड़ा नदी पर हुआ बोरी बंधान कार्य

जनजागरूकता, नदी संरक्षण और ग्रामीण सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण

0 586

सिंगरौली, 18 मई 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत छतौली स्थित खोपड़ा नदी पर बोरी बंधान का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह पहल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा है, जो 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चल रहा है। इसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, नदियों की साफ-सफाई एवं जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना है।

आज के कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के निर्देशानुसार खोपड़ा नदी पर बोरी बंधान के साथ-साथ जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता चौपाल, शपथ ग्रहण समारोह, गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी श्रीमान सी.पी. शुक्ला, ग्राम पंचायत सचिव श्री राम लल्लू बैस, रोजगार सहायक श्रीमती पिंकी यादव, नवांकुर संस्था एवं पिछड़ा वर्ग विश्वकर्मा समाज कल्याण संगठन समिति से कार्यक्रम समन्वयक श्री जग प्रसाद विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त गांव के वरिष्ठ नागरिक श्रीमान रामनाथ सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रावती शाह, श्रीमती सोनी यादव, श्रीमती गंगावती नापित, तथा स्व सहायता समूह की अध्यक्षाएं श्रीमती आशा शाह, श्रीमती कल्पना साह, श्रीमती पूजा केवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।

यह कार्यक्रम जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों में चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment