राशन सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को 31मई तक करानी होगा ई-केवाईसी

सिंगरौली ||संवाददाता रोहित शाह

0 654

सिंगरौली-
शासन द्वारा नि:शुल्क राशन के लिए ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य कर दिया है। जिले में ई-केवाईसी नहीं होने पर हितग्राही नि:शुल्क राशन से वंचित हो सकते हैं। ई-केवाईसी में बुजुर्गों और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के फिंगर प्रिंट मिलान में समस्या आ रही थी जिसके कारण उनका बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा था। इस समस्या के निराकरण के लिए शासन द्वारा मोबाइल एप तैयार किया गया है जो चेहरे कोए स्क्रीन कर ई-केवाईसी अपडेशन करेगी। कोई भी हितग्राही खुद भी इस ऐप को डाउनलोड कर अपडेशन कर सकता है। जिला आपूर्ति अधिकारी सिंगरौली ने जिले के सभी नि:शुल्क राशन प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि 31मई तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment